Garmiyon me loo se bachne ke upay: Heat Stroke Prevention Tips

Garmiyon me loo se bachne ke upay: गर्मियों में जब Temperature बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तब शरीर की गर्मी भी तेजी से बढ़ने लगता है। इसी कंडीशन को लू या heat stroke कहा जाता है। यह एक बड़ी मुसीबत है, जो खासकर मई-जून के महीनों में बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। जब शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता, तब इंशान को चक्कर, कमजोरी, तेज बुखार, उल्टी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

लू लगना बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों में ज्यादा आम है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह जान भी ले सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम पहले से ही गर्मियों में लू से बचने के उपाय अपनाएं। आसान भाषा में समझें तो, जब शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है और तेज धूप में ज्यादा समय बिताया जाता है, तो लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए ध्यान से इस आर्टिकल को पढ़े इसमें आपको साडी जानकारी मिल जाएगी।

लू लगने के मुख्य कारण

गर्मियों में लू लगने के पीछे कई वजह होते हैं, जिनमें सबसे बड़ा कारण तेज धूप होता है और गर्म हवाएं होती हैं। जब इंशान लंबे समय तक धूप में रहता है, खासकर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच, तब लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी यानी Dehydration भी एक बड़ी वजह है।

अगर आप दिनभर में जितना चाहे उतना पानी नहीं पीते, तो शरीर जल्दी गर्म हो जाता है। भारी कपड़े पहनना, ज्यादा मेहनत करना और गर्म जगह पर रहना भी लू लगने की वजह बन सकती है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग जल्दी प्रभावित होते हैं क्योंकि उनकी शरीर की Capacity टेम्प्रेचर को control करने में कमजोर होती है। इसलिए उन्हें खास ध्यान देने की जरूरत होती है।

Symptoms of Heat Stroke

लू लगने के लक्षण शुरू में हल्के होते हैं लेकिन धीरे-धीरे प्रोब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं। सबसे आम लक्षण हैं तेज सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी और शरीर का Temperature बढ़ जाना। इसके अलावा इंशान को उल्टी, जी मिचलाना, पसीना बंद होना और त्वचा का लाल या सूखा हो जाना भी लू के संकेत हैं। कुछ मामलों में इंशान बेहोश भी हो सकता है।

अगर किसी को बहुत तेज बुखार 104°F या उससे ज्यादा हो जाए, तो यह और भी ज्यादा बढ़ी प्रोब्लम हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर की मदद लेना जरूरी है। इन Symptoms को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए जैसे ही ये संकेत दिखें, तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए।

Garmiyon me loo se bachne ke upay गर्मियों में पानी पीने का सही तरीका

Garmiyon me loo se bachne ke upay गर्मियों में पानी पीना सबसे जरूरी उपाय है। लेकिन सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं, बल्कि सही तरीके से पानी पीना भी जरूरी है। दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना फायदेमंद होता है। इसके अलावा हर थोड़ी देर में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें।

एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय बार-बार थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीना ज्यादा बेहतर होता है। अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो पानी की बोतल जरूर साथ रखें। नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ भी शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। ध्यान रखें कि ठंडा पानी तुरंत ढेर सारा में न पिएं, इससे गला खराब हो सकता है।

क्या खाएं और क्या न खाएं

गर्मियों में खान-पान का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। हल्का और ठंडा खाना शरीर को लू से बचाने में मदद करता है। फल जैसे तरबूज, खीरा, आम, संतरा आदि शरीर को ठंडक देते हैं। हरी सब्जियां और दही का सेवन भी फायदेमंद होता है। छाछ और लस्सी भी शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं।

वहीं दूसरी ओर, ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और जंक फूड खाने से बचना चाहिए। ये चीजें शरीर में गर्मी बढ़ाती हैं और dehydration का खतरा बढ़ाती हैं। चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन भी शरीर को dehydrate कर सकता है, इसलिए इन्हें limited quantityकम में ही लें।

कपड़ों का सही चुनाव

गर्मियों में सही कपड़े पहनना भी बहुत जरूरी है। हल्के, ढीले और कॉटन कपड़े पहनना सबसे अच्छा होता है। ये कपड़े पसीना सोख लेते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। गहरे रंग के कपड़े गर्मी को ज्यादा attracte करते हैं, इसलिए हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना बेहतर होता है।

बाहर जाते समय सिर को ढकना भी जरूरी है। टोपी, गमछा या scarf का इस्तेमाल करें। इससे सीधी धूप से बचाव होता है। synthetic कपड़ों से बचें क्योंकि ये पसीना नहीं सोखते और शरीर को ज्यादा गर्म कर देते हैं।

Read Also- Healthy Morning Routine कैसे बनाएं – दिन की शुरुआत Healthy तरीके से

घर में कैसे रखें खुद को ठंडा

गर्मियों में घर के अंदर भी ठंडा माहौल बनाए रखना जरूरी है। खिड़कियों पर पर्दे लगाकर रखें ताकि धूप सीधे अंदर न आए। दिन के समय खिड़कियां बंद रखें और शाम को खोलें। पंखा, कूलर या एसी का सही इस्तेमाल करें। अगर कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसमें साफ पानी रखें। ठंडे पानी से नहाना भी शरीर को राहत देता है। दिन में 1 या 2 बार नहाने से बॉडी का Temperature मेंटेन रहता है। घर में ज्यादा गर्मी महसूस हो तो फर्श पर पानी का पोछा लगाने से भी ठंडक मिलती है।

बाहर निकलते समय क्या सावधानी रखें

  • जब भी बाहर निकलें, कुछ जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं।
  • सबसे पहले कोशिश करें कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न जाएं।
  • अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को ढकें और छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।
  • धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन भी लगा सकते हैं।
  • पानी की बोतल साथ रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें। ज्यादा देर तक धूप में खड़े न रहें।
  • अगर आपको चक्कर या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत छांव में बैठ जाएं और पानी पिएं।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास टिप्स

बच्चे और बुजुर्ग लू से जल्दी बीमार हो जाते है, इसलिए उन्हें ख़ासकर ध्यान देने की जरूरत होती है। बच्चों को धूप में खेलने से बचाएं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। बुजुर्गों को घर के अंदर ठंडे environment में रखें। उन्हें हल्का खाना दें और समय-समय पर पानी पिलाते रहें। अगर उन्हें कोई बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बच्चों और बुजुर्गों को अकेले धूप में न जाने दें। उनके शरीर में पानी की कमी जल्दी हो जाती है, इसलिए ध्यान रखें कि वे regularly से तरल पदार्थ लेते रहें।

लू लगने पर क्या करें First Aid

  • अगर किसी को लू लग जाए, तो तुरंत उसे ठंडी जगह पर ले जाएं। 
  • उसके कपड़े ढीले करें और ठंडे पानी से शरीर को पोंछें।
  • उसे पानी, ORS या नींबू पानी पिलाएं।
  • अगर इंशान बेहोश है, तो उसे कुछ भी खाने-पीने को न दें और तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।
  • सिर और शरीर पर ठंडी पट्टी रखने से भी राहत मिलती है।
  • यह एक emergency situation हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
  • समय पर सही कदम उठाने से इंशान की जान बचाई जा सकती है।

लू लगने पर तुरंत क्या करना चाहिए?

लू लगने पर सबसे पहले इंशान को ठंडी और छायादार जगह पर ले जाना चाहिए। उसके शरीर को ठंडे पानी से पोंछें और ORS, नींबू पानी या सादा पानी पिलाएं। अगर इंशान बेहोश हो या हालत गंभीर लगे, तो तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना जरूरी है।

गर्मियों में लू से बचने के सबसे आसान उपाय क्या हैं?

गर्मियों में लू से बचने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें, धूप में निकलने से बचें खासकर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच और बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें। साथ ही liquids जैसे छाछ, नारियल पानी का सेवन करें।

लू लगने के मुख्य लक्षण क्या होते हैं?

लू लगने के सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द, कमजोरी और पसीना बंद होना शामिल हैं। कुछ मामलों में इंशान बेहोश भी हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए।

Conclusion

Garmiyon me loo se bachne ke upay बहुत जरूरी है क्योंकि यह एक serious health problem बन सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपाय अपनाकर हम इससे बच सकते हैं। सही खान-पान, ज्यादा पानी, हल्के कपड़े और धूप से बचाव जैसे छोटे-छोटे कदम हमें सुरक्षित रख सकते हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर हम पहले से ही सावधानी बरतें, तो लू से बचना आसान हो जाता है। इसलिए इस गर्मी में खुद भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सेफ रखें।

Leave a Comment